बक्सर, अगस्त 6 -- Buxar News: पेज चार के लिए ---- आंदोलन इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर आठवें दिन भी धरना जारी जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं फोटो संख्या- 10, कैप्सन- गुरुवार को इटाढ़ी गुमटी के पास धरना पर बैठे अति पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के सदस्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। शहर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने आज यानी, शुक्रवार को सुबह 11 बजे रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

धरना की अध्यक्षता दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरना की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर व संचालन मदन पाल ने किया। इस दौरान सरोज राजभर ने कहा कि रेल प्रशासन और जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं...