Buxar News: रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
बक्सर, जुलाई 17 -- Buxar News: रघुनाथपुर। काली मंदिर के समीप बैकुंठाचार्य जी महाराज की देखरेख में आयोजित होने जा रहे रुद्र महायज्ञ के लिए शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुये। इसमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी खासी देखी गई। यज्ञ स्थल से निकाली गई यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करने के बाद शिव सरोवर में कलश में जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पर पहुंच समाप्त हो गई। 18 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले इस यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा 25 जुलाई को होगा। यज्ञ में पूरे सप्ताह शाम के समय भजन संकीर्तन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.