Buxar News: रास्ता को लेकर हुई विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी
बक्सर, अगस्त 8 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता। सोनवर्षा थाना के ईकिल गांव में रास्ता को लेकर हुई विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं।पुलिस द्वारा जख्मी श्याम बिहारी सिंह, विजय सिंह, दीपक कुमार सिंह, गुड़िया कुमारी, रिंकी कुमारी व मनीष कुमार सिंह का नावानगर सीएचसी में इलाज कराया गया। इस संबंध में एक पक्ष के श्याम बिहारी सिंह ने बद्री नारायण सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित चार लोगों को नामजद कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के मनीष कुमार सिंह ने श्यामबिहारी सिंह, विजय सिंह सहित पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है। ( नावानगर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.