बक्सर, सितम्बर 1 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। चौसा-मोहनिया मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित रामपुर गांव के पास स्थित देवल पुल के पास मंगलवार की शाम में दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की पहचान तिवाय गांव निवासी उमा साह के 30 वर्षीय पुत्र साधु साह तथा नागपुर गांव निवासी काशी साह के 35 वर्षीय पुत्र मंटू साह के रूप में की गई। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...