बक्सर, जुलाई 8 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हमारे संवाददाता। राजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 338 लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही शराब तस्करी के प्रयोग में लायी जा रही दो बाइक भी जब्त की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पलिया गांव के एक घर में काफी मात्रा में शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने चिन्हित घर पर छापेमारी की।

शराब की बरामदगी इस दौरान पेटियों में रखी देसी और विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज भागने में सफल रहे। वहीं राजपुर पुलिस गश्त कर रही थी। तभी उतड़ी-जमौली नहर पथ पर संदिग्ध गतिविधि देख दो बाइक दिखाई दी। पुलिस ने उसका पीछा किया।

धंधेबाजों की पहचान पुलिस वाहन को देखते ही धंधेबाज बाइक छोड़कर झाड़ियों का सहारा लेते हुए भाग निकले। त...