Buxar News: राजपुर में लाावरिस हालत में 51 लीटर शराब बरामद
बक्सर, अगस्त 9 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए बक्सर। राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के समीप से पुलिस ने लावारिस हालत में 51.12 लीटर देशी विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में कोई भी तस्कर पुलिस की पकड़ में नहीं है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि पलिया गांव के समीप शराब की खेप आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल छापेमारी करने के लिए पहुंची। तभी खेत के बधार के समीप पुलिस को लावारिस हालत में शराब बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को पूर्ण लागू कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.