बक्सर, अक्टूबर 24 -- मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर Buxar News: राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीएलओ की हुई बैठक युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मिलेगा मौका फोटो संख्या- धनसोई, एक प्रतिनिधि। राजपुर प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसे लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीएलओ और पर्यवेक्षकों की संयुक्त बैठक की गई। निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह डीसीएलआर शशिभूषण प्रसाद के निर्देश पर आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता बरतने और निर्धारित दिशा-न...