बक्सर, अगस्त 11 -- Buxar News: पेज चार के लिए ----- जीवंत प्रसंग आज राम जन्म के साथ होगी शिव विवाह की भव्य झांकी रामलीला देखने के लिए जुट रही ग्रामीणों की काफी भीड़ फोटो संख्या- 02, कैप्सन- सावन की सोमवारी पर रात्रि में रघुनाथपुर में रामलीला देखने जुटी भीड़। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता।

रामलीला का शुभारंभ सावन की सोमवारी और प्रदोष के शुभ संयोग पर सोमवार की शाम तुलसी आश्रम स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 'नारद मोह' और 'विश्व मोहिनी स्वयंवर' प्रसंग के मंचन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखा। रामलीला का उद्घाटन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजक रामविलास शांडिल्य, तुलसी विचार मंच के अध्यक्ष...