बक्सर, सितम्बर 7 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ---- पहल राजकीय आयोजन पर विचार के बीच कार्यक्रम खर्च का मांगा गया ब्योरा मंच की ओर से कला संस्कृति व पर्यटन मंत्री को सौपा गया था मांग पत्रब्रहमपुर, निज संवाददाता। रघुनाथपुर के ऐतिहासिक तुलसी स्थान पर तुलसी महोत्सव के संभावित राजकीय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है।

तुलसी महोत्सव संबंधित विवरण कला व संस्कृति विभाग के स्तर पर आयोजन पर विचार के बाद डीएम साहिला ने बीडीओ से विस्तृत प्रतिवेदन मांगा है। इससे क्षेत्र के लोगों व साहित्य-संस्कृति से जुड़े लोगों में उम्मीद जगी है। डीम के पत्र में कार्यक्रम की रूपरेखा, कलाकारों की उपलब्धता, तुलसी स्थान की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और अनुमानित खर्च समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। बीडीओ को तीन दिनों के भीत...