बक्सर, अगस्त 9 -- Buxar News: पेज-05 के लिए शौचालय के बाहर लगा है कुंडा कचरा चापाकल पड़ा है खराब सिमरी,एक प्रतिनिधि । लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत गांवों मे बनाए गए सामुदायिक शौचालय रख-रखाव के अभाव मे बदहाल है।

स्वच्छता मिशन की चुनौतियाँ स्वच्छ भारत मिशन का सपना धरातल पर दम तोड़ता नजर आ रहा है। सिमरी पंचायत के वार्ड नं 6 मे सार्वजनिक स्थल पर आमजनों की सुविधा के लिए इज्जत घर लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया है। इस सामुदायिक शौचालय का नाम इज्जत घर तो दे दिया गया है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से इज्जत घर बदहाल स्थिति मे है। शौचालय के अन्दर व बाहर घास-फूस उगने से शौचालय की नजारा जंगल झाड़ की तरह हो गया है।

सामुदायिक शौचालय का उपयोग इज्जत घर की बदहाल स्थिति के कारण आमजन शौचालय का उपयोग नही कर पा रहे हैं। सिमरी पथ पर वार्ड नं 6 के समीप निर्म...