Buxar News: युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प
बक्सर, अक्टूबर 27 -- Buxar News: युवा के लिए ---- चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड के पवनी में स्थित हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को "नशामुक्त युवा" थीम पर प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संजय गोंड की अध्यक्षता ज्ञान आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान संसद की कार्यवाही का प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों, युवाओं के भविष्य पर इसके प्रभाव व समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं बहस की गई। उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को जागरूक करने व स्वस्थ, शिक्षित और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.