बक्सर, जुलाई 8 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- जांच शिवपुरी बुधनपुरवा निवासी एक युवक ने लगाया गंभीर आरोप

गंभीर आरोप एसपी से एफआईआर दर्ज करने के लिए युवक ने लगाई गुहार बक्सर, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी बुधनपुरवा निवासी एक युवक ने रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग व पूरे परिवार की हत्या की धमकी देने का बबली दुबे व अन्य पर आरोप लगाया है। इसे लेकर पीड़ित युवक ने नगर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। युवक ने एफआईआर में कहा है कि बीते 05 जुलाई की रात वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बबली दुबे समेत अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।

हमले का विवरण विरोध करने पर सभी आरोपितों ने रायफल के बट से उसपर हमला कर जख्मी कर दिया। आरोप है कि उसे जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके हाथ, पसली ...