Buxar News: मोबाइल टावर में कैंपस में चोरी कर रहे दो लोग गिरफ्तार
बक्सर, अगस्त 10 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- नावानगर, एक संवाददाता। सिकरौल थाना के बसाव कला गांव में एयरटेल कम्पनी के टॉवर लगे कैंपस में तार की चोरी करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टॉवर के जमीन मालिक आयुष त्रिगुण द्वारा दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रोहतास जिले के कोचस थाना अंतर्गत परसिया गांव निवासी मंतोष कुमार पाल व रोहित कुमार कंपनी का कर्मी होने की गलत जानकारी देकर टावर के अंदर घुस कर तार की चोरी कर रहे थे। इस संबंध में कंपनी से जानकारी लेने पर पता चला कि दोनों लोग फर्जी हैं। जिसके बाद टॉवर के गार्ड सह जमीन मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाना ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.