बक्सर, अक्टूबर 9 -- पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा Buxar News: समीक्षा सोलर पैनल अधिष्ठापन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले स्पष्टीकरण की जाएगी बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को डीडीसी निहारिका छवि की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा को लेकर साप्ताहिक बैठक की गई। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, सोलर पैनल अधिष्ठापन, बैंक लोन स्वीकृति और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित वेंडरों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सोलर पैनल अधिष्ठापन सुनिश्चित करें। ताकि योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने बैं...