बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव में सोमवार को मिट्टी की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगाव गांव निवासी हरेंद्र सिंह (80) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि हरेंद्र सिंह अपने घर में थे तभी, घर की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद कोरानसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिय...