बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-03 के लिए बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार मुहल्ले में रविवार को परिवारिक विवाद को लेकर भाईयों के बीच मारपीट हुई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस को दिए गए आवेदन में नई बाजार निवासी अनिता कुमारी ने कहा है कि मामूली बात को लेकर भसूर से विवाद चल रहा था। इसी बीच रविवार को सभी मिलकर पति के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें पति का सिर फट गया है। मारपीट में बच्चों को भी निशाना बनाया गया है। घटना के बाद जख्मी पति और बच्चों के साथ सदर अस्पताल में अपना इलाज करायी। महिला के बयान पर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया है। अभी तक गिरफ्तारी की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...