बक्सर, जुलाई 24 -- Buxar News: बक्सर। मारपीट के आरोपी को धनसोई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के कोचाढ़ी गांव निवासी शिवरतन पासवान के पुत्र दयाशंकर पासवान के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी से पूर्व में मारपीट का केस दर्ज था। इसकी तलाश पुलिस कर रही थी। तभी सूचना मिली के यह अपने घर में है। तत्काल पुलिस ने छापेमारी का आरोपी गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...