Buxar News: मारपीट करने में एक पर मुकदमा दर्ज
बक्सर, अगस्त 23 -- Buxar News: बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर निवासी मोहित कुशवाहा के खिलाफ मारपीट के मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने रविवार को नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर-आरा फोरलेन पर एक स्कूटी सवार को मोहित ने अपनी चार पहिया वाहन से धक्का मार दिया। जिसके कारण स्कूटी को नुकसान पहुंच गया। स्कूटी बनवाने के नाम पर चालक को शहर के सत्यदेवगंज के पास बुलाया गया। वहां पर और उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद स्कूटी चालक ने मोहित के खिलाफ नगर थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी की जांच की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.