Buxar News: मामूली विवाद में मारपीट, पति-पत्नी जख्मी
बक्सर, सितम्बर 1 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार में मामूली विवाद में मारपीट की घटना हुई। जिसमें पति-पत्नी जख्मी हो गए। पीड़ित के बयान पर एक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस को दिए आवेदन में रेनू कुमारी ने कहा है कि उनके पति बेटे को छोड़ने के लिए स्कूल गए थे। तभी, अशोक कुमार पिता राम कुमार आ धमके। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच उसके पति महेंद्र प्रसाद आ गए। उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। वह जब बचाने के लिए गई तब उससे मारपीट की गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इस मारपीट में दोनों को गंभीर चोट आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। (बक्सर से नवीन पाठक)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.