बक्सर, अक्टूबर 29 -- चीनी मिल में मारपीट की घटना Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के चीनी मिल में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के तीन जख्मी हो गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में चीनी मिल निवासी संजय पाठक ने कहा है कि वह अपने घर को आगे से प्लास्टर करा रहे थे। इस दौरान वह घर पर नहीं थे। उनका बेटा रोहित पाठक अकेला था। तभी, घर के सामने रहने वाले तेज नारायण साह, प्रिन्स साह व एक महिला आकर रोकने लगी। जब उसके बेटे प्रिन्स पाठक ने विरोध किया। तब उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरे पक्ष के तेज नारायण साह ने दिए आवेदन में कहा है कि उसके घर के सामने रहने वाले संजय पाठक घर का आगे से प्लास्टर का कार्य...