बक्सर, सितम्बर 4 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले माह 30 अगस्त को अपने मामा के घर से एक किशोरी अचानक लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बाद उसका सुराग नहीं मिलने पर किशोरी के मामा ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामा के बयान के पर दो मोबाइल धारकों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों के अनुसार किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। घटना के बाद से ही उसकी तलाश रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर की जा रही है। लेकिन, उसका पता नहीं चल पा रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: किशोरी लापता, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...