Buxar News: मानस के नियमित पाठ से मन को मिलती है शांति
बक्सर, जुलाई 19 -- Buxar News: पेज-04 के लिए इटाढ़ी , एक संवाददाता। विश्वामित्र मानस प्रचार मंडल की पाक्षिक बैठक सह कथा वाचन रविवार को बड़कागांव स्थित जौहरी मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर पाठक ने की। रामचरित मानस की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बैठक में उपस्थित मानस प्रेमियों ने रामचरित मानस से जुड़े कथा प्रसंगों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि यह ग्रन्थ सगुण भक्ति का सबसे लोकप्रिय माध्यम हैं। जो मनुष्य को ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण एवं निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। यह महाकाव्य हमें पुत्र पिता भाई पति मित्र एवं शासक के रूप में आदर्श प्रस्तुत करता हैं। मानस के नियमित पाठ एवं श्रवण से मन की नकारात्मकता दूर होती है। कार्यक्रम के अंत में रामचरितमानस की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.