बक्सर, अगस्त 23 -- Buxar News: सिमरी प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ के मानदेय का नहीं हो रहा भुगतान प्रखंड के 197 बीएलओ के भुगतान का करवाया गया था आवंटन बक्सर, निज प्रतिनिधि। सिमरी प्रखंड में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के मानदेय भुगतान में हो रही देरी ने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगातार जिम्मेदारी निभाने वाले बीएलओ अपने मेहनताने के लिए महीनों से इंतजार कर रहे हैं। बावजूद, उनके भुगतान की प्रक्रिया पूरा कराने में जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इससे बीएलओ में नाराजगी बढ़ती जा रही है और इसका सीधा असर निर्वाचन कार्यों पर पड़ने की आशंका है। हालांकि, बीडीओ ने उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 11 लाख 49 हजार 101 रुपये तथ...