बक्सर, अक्टूबर 17 -- नावानगर में दुर्गा पूजा की धूम Buxar News: भीड़ पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया पूजा को लेकर इस बार पंडाल की सजावट आकर्षक ढंग से की गई नावानगर। प्रखंड में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को लेकर शनिवार को सभी पूजा पंडालों में शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिया गया। इस दौरान जय माता दी एवं जय मां दुर्गा के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु एवं भक्त भक्ति के रंग में सराबोर हो गए। मां दुर्गा के पट खुलते ही माता का पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम चल रहा है। महिलाएं माता का भजन व गीत गाती हुई नजर आ...