बक्सर, नवम्बर 16 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- इटाढ़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की हकीमपुर पंचायत के मंगोलपुर गांव में रविवार की दोपहर एक 15 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जितेंद्र नोनिया के पुत्र गोपाल नोनिया की किसी बात को लेकर अपनी मां से नाराजगी हो गई थी। बताया जाता है कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और वापस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...