Buxar News: महिला चौपाल में वैज्ञानिकों ने सिखाई उन्नत खेती की तकनीक
बक्सर, जुलाई 11 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ----- सकारात्मक कुल्हड़ियां गांव में शनिवार को महिला चौपाल का किया गया था आयोजन चौपाल में गांव की 30 महिला किसानों ने सुनिश्चित की अपनी भागीदारी डुमरांव, निज संवाददाता। वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव के तत्वावधान में शनिवार को कुल्हड़ियां गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कृषि की आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
महिला किसानों की भागीदारी चौपाल में गांव की कुल 30 महिला किसानों ने भाग लिया। इस दौरान महिला वैज्ञानिकों ने सहभागी और संवादात्मक तरीके से किसानों की समस्याएं सुनीं तथा उसके वैज्ञानिक समाधान बताए। खरीफ मौसम को देखते हुए धान की वैज्ञानिक पद्धति से रोपाई, उर्वरकों के संतुलित उपयोग व फसल प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.