बक्सर, अक्टूबर 15 -- महिला किसानों को उन्नत पौधे वितरित Buxar News: सलाह नगर के कृषि विज्ञान केंद्र में गुरूवार को किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन महिला किसानों को सब्जियों और अमरूद-लीची के दिए गए उन्नत पौधे फोटो संख्या- 09, कैप्सन- गुरुवार को महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी निहारिका छवि को पौधा भेंट करती महिला। बक्सर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से 'कृषि चुनौतियां-वैज्ञानिक एवं तकनीकी समाधान' विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि तथा डीडीसी निहारिका छवि, केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. देवकरन व प्रगतिशील महिला किसानों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्...