बक्सर, जुलाई 5 -- Buxar News: पेज-तीन की लीड नगर परिषद को प्रतिदिन टैक्स देने के बाद भी बदहाल है मुख्य बाजार पेयजल, शौचालय, यूरिनल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं है नदारद फोटो संख्या :-13, कैप्सन :- बदहाल पड़ा महात्मा गांधी बड़ी बाजार बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी बड़ी बाजार नगर परिषद की उपेक्षा के कारण बदहाल है। नगर परिषद को प्रतिदिन राजस्व देने वाला शहर का यह मुख्य बाजार गंदगी से बजबजा रहा है। समूचा बाजार परिसर गंदगी व अवैध अतिक्रमण से घिरा है।

बाजार की सुविधाएं मानसून के साथ ही यहां के दुकानदार व सब्जी बिक्रेताओं की मुश्किल बढ़ जाती है। बारिश के साथ ही परिसर में हर तरफ कीचड़ व जलजमाव फैल जाता है। जिससे खरीददारों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़, जलजमाव व फिसलन के चलते कभी-कभार ऑटो और बाइक भी ...