Buxar News: महरौली में प्रशासन ने बंद रास्ता कराया शुरू
बक्सर, सितम्बर 22 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ------ फोटो संख्या- 06, कैप्सन- मंगलवार को महरौली गांव में रास्ते के विवाद के बाद लोगों को समझाते सीओ व थानाध्यक्ष। सिमरी। खरहाटांड पंचायत के महरौली गांव में आम रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय मुखिया ने इसकी सूचना अंचल प्रशासन को दी थी। जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने आम रास्ते को बंद कर दिया था। सूचना मिलते ही अंचल प्रशासन और सिमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन के सहयोग से बंद कराए गए रास्ते को शुरू करा दिया गया। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ भगवती शंकर पांडेय ने सिमरी थानाध्यक्ष को सभी पक्षों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए गांव में स्थानीय चौकीदार की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.