बक्सर, अक्टूबर 9 -- Buxar News: बैठक सूची से हटाने के लिए प्रपत्र 7 भरने की जानकारी दी सुधार के लिए प्रपत्र 8 भरकर संशोधन करने का निर्देश फोटो संख्या- 06, कैप्सन- शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को जानकारी देते बीडीओ मनोज पासवान। चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीडीओ मनोज पासवान ने की। बैठक में सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति प्रदान कर तेजी से काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। बीडीओ ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र युवक और युवतियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए के लिए प्रपत्र 6 भरने, मृत व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से ...