Buxar News: मझवारी मेला से बाइक चोरी, केस दर्ज
बक्सर, अगस्त 7 -- Buxar News: सिमरी। थाना क्षेत्र के मझवारी मेला में गाय बेचने पहुंचे एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। एकौना गांव निवासी पीड़ित रमेश पासवान ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार रमेश पासवान बाइक से मझवारी मेला पहुंचा था। मेले में अपनी बाइक खड़ी कर वह गाय दिखाने में व्यस्त हो गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो उसकी बाइक गायब मिली। मेले में काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक का पता नहीं चला। चोरी गई बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस काला-सफेद रंग की है। चोरी हुई बाइक उसकी बहनोई की बताई गई है तथा वह करीब आठ दिनों से रमेश के पास ही थी। बहरहाल, केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.