बक्सर, अगस्त 11 -- Buxar News: डुमरांव। स्थानीय जंगलीनाथ शिव मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी को भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के दौरान एक महिला की अज्ञात चोरों ने सोने की मंगलसूत्र चोरी कर ली। पीड़ित महिला एसएम कॉलेज रोड की रहने वाला प्रभा देवी बतायी जाती है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला रोने-बिलखने लगी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में पीड़िता ने डुमरांव थाने में आवेदन दिया है। पुलिस अज्ञात चोरों की शिनाख्त में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: गौरीबाजार में महिला से सरेराह छिनैती, बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र झपटकर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...