बक्सर, अगस्त 7 -- Buxar News: जख्मी वार्ड पार्षद के बयान पर दर्जनभर पर हुआ मुकदमा, गिरफ्तारी नहीं डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। मंदिर निर्माण के सवाल पर शुक्रवार को वार्ड चार के पार्षद लक्ष्मण कुमार चौधरी और कुछ ग्रामीणों से कहासुनी होने लगी।

विवाद की शुरुआत इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने वार्ड पार्षद को पीटकर लहुलुहान कर दिया। वार्ड पार्षद के सिर में गंभीर चोट आई है । वार्ड पार्षद से मारपीट की घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस के अनुसार गांव में मंदिर निर्माण को लेकर वार्ड पार्षद अपना विचार रख रहे थे। यह बात उनके विपक्षी को नागवार लग रही थी।

मारपीट का मामला इस सवाल पर वार्ड पार्षद और विरोधी पक्ष के बीच नोंक-झोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते नोंक-झोंक मामला मारपीट में तब्दील हो गई। जख्मी ने पुलिस को बताया कि करीब दर्ज...