बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- धनसोई, कार्यालय संवाददाता। राजपुर पुलिस ने भूसा में छिपा कर रखी गई 11 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पलिया गांव में काफी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चिन्हित मकान के चारा घर में तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान भूसे में छिपाकर रखी गई 11 पेटी 8 पीएम टेट्रा विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 97 लीटर है। छापेमारी के दौरान आरोपित धंधेबाज मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: राजपुर से 97 लीटर देसी शराब बरामद बिहार मद्य निषेध व उत्पाद नियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर धनसोई पुलिस ने गांव से ही 27 पीस देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है...