Buxar News: भूमिहीन आवास लाभुकों को जल्द भूमि उपलब्ध कराएं- मंत्री
बक्सर, अक्टूबर 14 -- Buxar News: बक्सर, हिप्र। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें आवास योजना, मनरेगा, वीबी-जी-राम जी योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जीविका व सोशल ऑडिट से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने भूमिहीन आवास लाभुकों को जल्द भूमि उपलब्ध कराने और मनरेगा के तहत देय मजदूरी का भुगतान करते हुए योजनाओं को एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश दिया। वीबी-जी-राम जी योजना आंगनबाड़ी केंद्र भवनों व ग्रामीण हाट भवनों के निर्माण के साथ-साथ वृक्षारोपण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया। जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग एवं बिक्री के लिए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.