Buxar News: भारत विकास परिषद ने किया पौधरोपण
बक्सर, जुलाई 10 -- Buxar News: बक्सर। भारत विकास परिषद की विश्वामित्र शाखा बक्सर द्वारा परिषद की स्थापना दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी भी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण दिया जा सकता है। मौके पर शाखा सचिव संजय राय, कोषाध्यक्ष मनोज दूबे, पर्यावरण संयोजक विपिन कुमार, संस्कार संयोजक प्रकाश पांडेय, महिला सहभागिता संयोजक रीना शर्मा, सेवा संयोजक मीरा सिंह व संपर्क संयोजक मंजू तिवारी थी। यह भी पढ़ें- Buxar News: पौधारोपण कर पर्यावरण संर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.