बक्सर, जुलाई 4 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- नावानगर। बासुदेवा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में घरेलु विवाद से परेशान एक महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका रारामुरार अंसारी उर्फ मनु अंसारी की पत्नी खुर्शीदा खातून ( 21 वर्ष ) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला दासियांव गांव निवासी थी जिसकी शादी वर्ष 2024 में भटौली गांव निवासी मनु अंसारी से हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मनु अंसारी काम करने विदेश गया है। महिला ने घर में आपसी विवाद में पंखे में दुपट्टा का फंदा बांध खुदकुशी कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया को इस संबंध में यूडी केस दर्ज की गई है। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...