बक्सर, जुलाई 17 -- Buxar News: फोटो संख्या- 17 कैप्सन- शुक्रवार को निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा। बक्सर। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विशाल रथ को हजारों श्रद्धालु खींचते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ का खूब जयघोष किया। यात्रा में सुंदर झांकियां, भजन-कीर्तन और पारंपरिक नृत्य शामिल रहा हैं। रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग देखते बन रहा था। रथ दलसागर से निकलकर गोलंबर व मुख्य बाजार पहुंचा। रथ के आगे-आगे श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर रहे थे। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा की पूर्व से तैयारी कर रही थी ताकि, जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- संझौली में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इसके साथ ही श्रद्धालुओं को परेशानियो...