Buxar News: ब्रह्मपुर व रघुनाथपुर में 30 घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए भी तरसे लोग
बक्सर, सितम्बर 26 -- Buxar News: फोटो ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। तेज आंधी और बारिश के बाद रघुनाथपुर क्षेत्र में पिछले करीब 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
बिजली आपूर्ति का प्रभाव लगातार बिजली गुल रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में पानी की मोटर नहीं चलने से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं। सड़क किनारे पेड़ों के गिरने से भी बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।
ट्रांसफार्मर और खंभे के नुकसान रघुनाथपुर में प्रिंस मिनी मॉल व व्यापार मंडल के पास ट्रांसफार्मर टूटकर जमीन पर गिर गया। इसके साथ ही बिजली के तीन खंभे भी उखड़ गए हैं। इससे आसपास के इलाके में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.