बक्सर, सितम्बर 24 -- Buxar News: पेज पांच के लिए --- दो दिवसीय मुस्लिम समुदाय के साथ काफी संख्या में हिंदू श्रद्धालु पहुंचे आज मंत्री समेत कई गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत के रघुनाथपुर रोड स्थित साईं बाबा उर्फ शाह रहमतुल्लाह की मजार पर दो दिवसीय वार्षिक उर्स मेला गुरुवार से शुरू हो गया।

उर्स मेला का आयोजन उर्स को लेकर मस्जिद कमेटी की ओर से मजार को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उर्स मेले में दूर-दराज से मुस्लिम समुदाय के साथ काफी संख्या में हिंदू श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। श्रद्धालु मजार पर पहुंचकर साईं बाबा से मन्नतें मांगते हैं। उर्स के अंतिम दिन शुक्रवार को मजार पर चादरपोशी की जाएगी। इस दौरान राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान समेत कई गणमान्य लोगों के पहुंचने क...