बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: फोटो इस साल भी श्रद्धालुओं को खलेजी सार्वजनिक शौचालय व धर्मशाला की कमी इस समस्या को दूर करने के लिए अभी तक किसी भी स्तर से नहीं हो सका है प्रयास ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। आगामी 30 जुलाई से श्रावण मास का शुभारंभ होने जा रहा है। पूरे सावन महीने में प्रतिदिन तथा विशेष रूप से सोमवार को बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने संबंधित अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर में बने गेस्ट हाउस में बैठक कर सावन मेले की तैयारियों की समीक्षा की तथा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन क...