बक्सर, अगस्त 3 -- Buxar News: फोटो डीएम के निर्देश के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई प्रभावी, नगर पंचायत का पंप सेट बना शोपीस ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, लेकिन मंदिर के गर्भगृह में इस वर्ष भी जलजमाव की समस्या जस की तस बनी रही।

जल निकासी की समस्या डीएम द्वारा पूर्व में नगर पंचायत को गर्भगृह सहित मंदिर परिसर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन सोमवार को मौके पर हालात पहले जैसे ही दिखाई दिए। नगर पंचायत की ओर से जल निकासी के लिए पंप सेट लगाया गया था, परंतु पूरे दिन वह चालू नहीं हो सका जिससे गर्भगृह में जमा पानी बाहर नहीं निकाला जा सका।

श्रद्धालुओं की परेशानियाँ इससे नगर पंचायत द्वारा लगाया गया पंपसे...