बक्सर, जुलाई 15 -- Buxar News: एक पखवाड़ा अनुरक्षकों ने भुगतान की मांग को लेकर बंद कर रखी है जलापूर्ति नगर पंचायत के लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना ब्रह्मपुर। निज संवाददाता। नगर पंचायत में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है।

जलापूर्ति का ठप होना एक ओर जहां सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण पिछले छह माह से पीएचईडी की जलापूर्ति बंद है, वहीं दूसरी ओर पिछले एक पखवाड़े से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल-जल योजना की आपूर्ति भी ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अनुरक्षकों की मांग बताया जाता है कि नगर पंचायत के सभी 13 वार्ड में नल-जल योजना के तहत लगे नलकूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन, पीएचईडी के संवेदक का एग्रीमेंट चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह में ही समाप्त होने के बाद बोरिंग ...