बक्सर, अक्टूबर 29 -- डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं को लाभ Buxar News: युवा के लिए --- फायदा नगर के बीआरसी में शुरू हुई मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ बक्सर, निज प्रतिनिधि। युवाओं को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने व डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों, शोधकर्ताओं व शिक्षकों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। बीईओ राजेश राम ने बताया कि केंद्र में हाई स्पीड वाई-फाई, कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-बुक, ई-पेपर व ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए शांत और स्वच्छ ...