बक्सर, जुलाई 19 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए इटाढ़ी। थाना क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत कंपनी ने लोधास गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुरूषोत्तमपुर पावर हाउस के कनीय विद्युत अभियंता संदीप शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित कर पांच उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी पर आर्थिक जुर्माना लगाते हुए जेई में इटाढ़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। बिजली कंपनी के जेई का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ कंपनी की ओर से लगातार छापेमारी अभिायन चलाया जाएगा। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल इटाढ़ी। थाना क्षेत्र के बिझौरा पंचायत अंतर्गत उदयपुरा गांव से पुलिस ने शांतिभंग करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान ने बताया कि शांतिभंग के मामले में उदयपुरा गांव निव...