Buxar News: बिजली चोरी में चार लोगों पर जुर्माना
बक्सर, अक्टूबर 16 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विधुत आपूर्ति प्रशाखा, बक्सर ग्रामीण की जांच टीम द्वारा बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता रवि राज के नेतृत्व में चलाए गए इस छापेमारी अभियान में इटाढ़ी रोड में स्थित चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस मामले में कनीय अभियंता अतुल यादव ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमे गौतम कुमार सिंह पर 25,166 रुपए, शिव मौर्य पर 12,494 रुपए, सुमित्रा देवी पर 27,728 रुपए और कुमारी बेबी कविता यादव पर 10,228 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.