बक्सर, अगस्त 18 -- Buxar News: बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सारिमपुर मठिया के पास से एक उपभोक्ता को व्यवसायिक बिजली की चोरी करते हुए विद्युत अभियंताओं ने पकड़ा है। उस पर नौ लाख 58 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत कंपनी के अभियंताओं को सूचना प्राप्त हुई कि सारिमपुर मठिया में एक उपभोक्ता बिजली की चोरी कर रहे है। कार्यपालक विद्युत अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ। टीम ने जब परिसर की जांच की। तब यह सामने आया कि उपभोक्ता व्यवसायी बिजली का चोरी कर रहे है। 45 हजार 333 यूनिट बिजली का उपयोग किया है। इसके आधार पर कंपनी के अभियंताओं ने 9 लाख 58 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस टीम में कनीय अभियंता रौशन कुमार, सुनील कुमार व प्र...