Buxar News: बिजली चोरी करते एक उपभोक्ता धराये, केस दर्ज
बक्सर, अगस्त 11 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बक्सर। शहर के नई बाजार के तातो मोहल्ला से एक उपभोक्ता को बिजली चोरी करते बिजली कंपनी की टीम ने पकड़ा। उपभोक्ता पर आर्थिक जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस को दिए आवेदन में जेई सुनील कुमार पासवान ने कहा है कि जानकारी प्राप्त हुई थी बिजली चोरी की जा रही है। तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें यह सामने आया कि उपभोक्ता पर पूर्व में एक लाख 54 हजार रुपए का बकाया था। जिस कारण कनेक्शन काट दिया गया था। लेकिन, उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इस पर उनपर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अब उपभोक्ता पर एक लाख 64 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.