Buxar News: बिजली कंपनी की छापेमारी, पकड़े गए तीन उपभोक्ता
बक्सर, सितम्बर 10 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। बिजली कंपनी के अभियंताओं ने शहर के जासो रोड़ में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए तीन उपभोक्ता पकड़े गये। तीनों पर आर्थिक जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई। मुफस्सिल थाने को दिए आवेदन में जेई रौशन कुमार ने कहा है कि इस बात की सूचना मिली कि जासो रोड में बिजली की चोरी की जा रही है। इसके बाद तीन घरेलू उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी की गई। जिसमें यह पता चला कि तीनों के पास वैद्य कनेक्शन है। बावजूद तीनों टोका फंसा बिजली की चोरी कर रहे है। तीन पर क्रमशः 83 हजार, 40 हजार व 38 हजार का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। (बक्सर से नवीन पाठक)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.