बक्सर, अक्टूबर 16 -- Buxar News: नावानगर। प्रखंड क्षेत्र में श्रम संसाधन व प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को बाल श्रम के खिलाफ धावा दल का संचालन किया गया। धावा दल में श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी नावानगर, सिमरी व ब्रह्मपुर शामिल थे। धावा दल के साथ नावानगर थाने के पुलिस बल व स्व. कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के सदस्य भी शामिल थे। बक्सर जिलान्तर्गत इस तरह की कार्रवाई श्रम संसाधन व प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा लगातार की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...